Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Pat Cummins SRH Captain : सनराइजर्स ने मार्करम से छीनी कप्तानी; अब पैट कमिन्स संभालेंगे टीम की कमान

Pat Cummins SRH Captain : सनराइजर्स ने मार्करम से छीनी कप्तानी; अब पैट कमिन्स संभालेंगे टीम की कमान

By Abhimanyu 
Updated Date

Pat Cummins SRH Captain : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरू होने पहले फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने खेमे एक और बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी टीम ने अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी पैट कमिन्स (Pat Cummins) को कप्तानी सौंपी है। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम (Aiden Markram) संभाल रहे थे।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिन्स ने पिछले साल अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जिताया था, जिसके बाद पूरी दुनिया उनकी कप्तानी की कायल हो गयी थी। वहीं, कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में 20.5 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा था। जिसके बाद माना जा रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिन्स को सौंपी जा सकती है, क्योंकि उन्हें कप्तानी का अच्छा अनुभव रहा है।

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को एक्स पोस्ट के जरिये पैट कमिन्स को टीम का कप्तान बनाए जाने का एलान किया है। इससे पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिले हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन (James Franklin) अब टीम के नए बॉलिंग कोच होंगे। फ्रैंकलिन साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) की जगह लेंगे। जबकि, इस सीजन न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियन विटोरी को वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा की जगह हैदराबाद के नया हेड कोच बनाया गया था।

Advertisement