पटना। बिहार में पटना के कोतवाली थाना (Police Station) क्षेत्र स्थित 100 पुराने म्यूजियम परिसर (Museum Premises) में बुधवार को भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां पानी का छिड़काव कर रही हैं।
पढ़ें :- बच्चे को जबरन चूमना स्नेह नहीं, अपराध है, मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 साल के वयक्ति को सुनाई पांच साल की सजा
फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताया जा रहा है। घटनास्थल पर अग्नि शमन दस्ते (Fire Brigade) के कई पदाधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।