PBKS vs MI Live : आईपीएल 2026 का 58वां मैच आज शाम (गुरुवार 14 मई को) धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच में मेजबान पंजाब किंग्स के सामने होगी मुंबई इंडियंस की चुनौती। पंजाब इस मैच में लगातार चार हार के बाद बड़े दबाव के साथ उतरने वाली है, जबकि मुंबई इंडियंस बेबाक अंदाज में खेलने वाली है, क्योंकि उनके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है।
पढ़ें :- IPL 2027 Trade Deal : हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड पूरा, 18 करोड़ रुपए में हुई डील
दरअसल, आईपीएल सीजन 19 में पंजाब किंग्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसको देखते हुए उसके प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे ज्यादा संभावना थी। लेकिन, पिछले चार मैचों में मिली हार ने पंजाब पर दबाव बढ़ा दिया है। अगर वह गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत नहीं दर्ज करते तो प्लेऑफ में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि कई टीमें अभी प्लेऑफ की दावेदार पेश कर रही हैं।
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। यानी अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं और दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने मौका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के खिलाड़ी इसी इरादे से मैदान पर उतरने वाले हैं। वे बेबाक होकर खेलेंगे, ताकी उनके फैंस को भी जश्न मनाने का मौका मिल सके।
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18-17 बढ़त बना रखी है, जिन्होंने 2013 में इसी मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच हुआ एकमात्र मुकाबला भी जीता था।