Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Peanut With Jaggery Benefits : मूंगफली और गुड़ खाने से स्टेमिना के साथ ताकत भी बढ़ती है,जानें एनर्जी बूस्टर कॉम्बिनेशन के फायदे

Peanut With Jaggery Benefits : मूंगफली और गुड़ खाने से स्टेमिना के साथ ताकत भी बढ़ती है,जानें एनर्जी बूस्टर कॉम्बिनेशन के फायदे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Peanut With Jaggery Benefits : सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट कुरकुरी मूंगफली पोषक तत्वों का खजाना है। मूंगफली को सुपरफूड भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि मूंगफली के साथ कुछ चीजों को खाने से न सिर्फ एनर्जी दोगुनी हो जाती है बल्कि स्टैमिना और ताकत भी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि आपको मूंगफली किस चीज के साथ खानी चाहिए।

पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा

एनर्जी बूस्टर कॉम्बिनेशन
मूंगफली और गुड़ सस्ता और देसी कॉम्बिनेशन है। दोनों को एक साथ खाने से  शरीर फिट, मजबूत और एनर्जेटिक रहता है। मूंगफली और गुड़ एनर्जी की प्राकृतिक जोड़ी है। भारत के कई हिस्सों में लोग हर सर्दी में मूंगफली और गुड़ खाते हैं, लेकिन आज साइंस भी मानती है कि यह एनर्जी बूस्टर कॉम्बिनेशन शरीर को बॉडीबिल्डर जैसी ताकत देने की क्षमता रखता है।

मूंगफली पोषक तत्व
मूंगफली में लगभग वही पोषक तत्व पाए जाते हैं जो महंगे बादाम में होते हैं। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन B, विटामिन E, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं।

मूंगफली में मौजूद प्रोटीन वरदान है
मूंगफली में मौजूद प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाता है। अगर आप वर्कआउट या कोई शारीरिक मेहनत वाले काम करते हैं, तो यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। गुड़ इसमें नेचुरल कार्बोहाइड्रेट जोड़ देता है, जिससे प्रोटीन आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित होता है.

गुड़ में पोषक तत्व
दूसरी ओर, गुड़ आयरन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने के साथ खून को साफ करता है और पाचन को मजबूत बनाता है। जब ये दोनों चीजें साथ खाई जाती हैं, तो यह शरीर को डबल पावर देने वाला एनर्जी पैक बन जाता है।

पढ़ें :- Summer Raw Mango Drink :  गर्मियों में आम पने में पड़ता है खास मसालों का मिश्रण , बेहतरीन औषधि भी है
Advertisement