Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जनता BJP के दस साल के कुशासन को ख़त्म करने जा रही…हरियाणा में बोले संजय सिंह

जनता BJP के दस साल के कुशासन को ख़त्म करने जा रही…हरियाणा में बोले संजय सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। आप नेता और सांसद संजय सिंह ने सोहन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जनता BJP के दस साल के कुशासन को ख़त्म करने जा रही है। सोहना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र खटाना जी को यहां की जनता विजयी बनाकर विधानसभा भेजने जा रही है।

पढ़ें :- एशियन गेम्स से पहले नागोया में ठहरने का संकट, क्रूज शिप में ठहराये ​गया खिलाड़ियो

संजय सिंह ने कहा, 2014 से नरेंद्र मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं। उस समय हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। महंगाई कम करने का वादा किया था। क्या नौकरियां मिलीं, महंगाई कम हुई? विदेशों से कालाधन वापस लाने की बात कही थी। 15 लाख रुपए देने की बात कही थी। किसी के पास आए क्या? किसानों से फसल का दाम दोगुना करने का वादा किया। इसके बदले किसानों को क्या मिला? लाठियां, सड़कों पर कीलें गाड़ दी गईं। BJP ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं समेत सभी को धोखा दिया। BJP का मतलब भारतीय झूठा पार्टी हो गया है।

हरियाणा में खट्टर और सैनी की BJP सरकार ने 300 से ज़्यादा सरकारी स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए। BJP हरियाणा को बर्बाद कर रही है। भारतीय झगड़ा पार्टी (BJP) पूरे देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़े करा रही है। यहां भी झगड़े कराए गए। यह समाज में लड़ाई और झगड़े की बात करते हैं। इस बार इन्हें सत्ता से बाहर करना होगा।

 

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार
Advertisement