Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नतीजों में एक बार फिर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन रही है। हरियाणा में ऐसा पहली बार होगा जब लगातार तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने कहा, पहले लोकसभा चुनाव और अब हरियाणा में वोट लेने के लिए झूठे और हवाई वादे करने वाली कांग्रेस को जनता ने नकार दिया।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चाहे केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी जी का चुनकर आना हो या हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में बार-बार भाजपा सरकार का बनना, यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा ने जिस Politics of Performance के नए युग की शुरुआत की है, उसमें जनता का अटूट विश्वास है।
चाहे केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी जी का चुनकर आना हो या हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में बार-बार भाजपा सरकार का बनना, यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा ने जिस Politics of Performance के नए युग की शुरुआत की है, उसमें जनता का अटूट…
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2024
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
साथ ही लिखा, पहले लोकसभा चुनाव में और अब हरियाणा में, वोट लेने के लिए झूठे और हवाई वादे करने वाली कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और जमीन पर डिलीवर करने वाली भाजपा के साथ जनता चट्टान की तरह खड़ी है।