Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आस्था रखने वाले लोग आज, कल और परसों भी जा सकते हैं…प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

आस्था रखने वाले लोग आज, कल और परसों भी जा सकते हैं…प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर भाजपा के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, आस्था रखने वाले लोग आज, कल और परसों भी जा सकते हैं।

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, मैंने 6 तारीख को बयान दिया था। आस्था रखने वाले लोग आज, कल और परसों भी जा सकते हैं। फिर भी बीजेपी पलट-पलट के वही सवाल कर रही है। ये बीजेपी का षड्यंत्र है और वो एक ही सवाल को बार-बार उठा रही है। मैंने 10 दिन पहले बोला था अब वो क्यों ये सवाल उठा रहे हैं?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने के नैरेटिव की वजह से, कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दे नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि, 2024 में हमारा मुद्दे केवल ये हैं कि-मोदी सरकार ने बेरोज़गार युवाओं के लिए क्या काम किया? महंगाई के बारे में क्या कदम उठाए? बॉर्डर पर चीनी घुसपैठ पर क्या बोला? हमें दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और समाज के ग़रीब तबके की चिंता है, जो भाजपा को नहीं है।

 

पढ़ें :- आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: दो पैन कार्ड मामले में तीन साल बढ़ी सजा, बेटे अब्दुल्ला की सजा सात वर्ष बरकरार
Advertisement