Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं लेकिन…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं लेकिन…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, सोच है। लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी। मैं उनसे कहना चाहता हूं- सपने मत देखिए! आप ये कभी नहीं कर पाएंगे। आपके सामने करोड़ों देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने आगे कहा कि, BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में लिख दिया है-हम आरक्षण से 50% की लिमिट खत्म कर, आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें परमात्मा ने भेजा है। लेकिन, अजीब है कि वे सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करते हैं। वे अडानी को रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट.. जैसी देश की सारी संपत्ति दे देते हैं। वहीं, गरीब आदमी कर्ज माफी, सड़क, अस्पताल, शिक्षा.. कुछ भी मांगे, नरेंद्र मोदी को फर्क नहीं पड़ता।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला, उस पैसे से उन्होंने अमेरिका, दुबई में जमीन खरीदी, बिजनेस किया। लेकिन जब हम गरीबों को पैसा देंगे तो आप शर्ट, पैंट, जूता खरीदेंगे। जैसे ही आप ये सब खरीदना शुरू करेंगे, वैसे ही हिंदुस्तान की बंद फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी। और उन्हीं फैक्ट्रियों में हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement