Lok Sabha Elections 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार बलरामपुर के गैसड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अग्निवीर वाले भी नौजवान जानते होंगे, फौज में पक्की नौकरी मिलती थी, इन्होंने आधी अधूरी कर दी। अपने नौजवानों से कह कर जा रहे हैं कि जब सरकार बनेगी तो अग्निवीर की व्यवस्था हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के दोनों लोगों ने मिलकर कहा है राशन की गुणवत्ता बेहतर करेंगे और मात्रा बढ़ानी होगी तो वह भी करेंगे। हम अपने गरीबों को भरोसा दिला कर जा रहे हैं जहां राशन बढ़ेगा, वहीं राशन के साथ डाटा देने का भी काम करेंगे। साथ ही उन्होंने महंगाई पर भी सवाल उठाते हुए जनसभा में आए युवाओं से पूछा कि, नौजवानों बताओ मोटरसाइकिल महंगी हो गई कि नहीं? डीजल, पेट्रोल से लेकर हर चीज महंगी कर दी इन्होंने, बिजली भी महंगी कर दी।
उन्होंने आगे कहा कि, जब से इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी बाहर आई है, भारतीय जनता पार्टी का बैंड बज गया है। मीडिया वाले सच्चाई नहीं दिखाते हैं, सातवें चरण तक ये सभी मीडिया वाले भी इस तरफ आ जाएंगे। साथ ही कहा, जो हमारे संविधान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी ने हमें अधिकार दिए उन अधिकारों को भी ये सरकार छिनना चाहती है। जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं उन्हें लोग बदल देंगे, संविधान बचेगा तो हमारा लोकतंत्र बचेगा।
साथ ही कहा, माहौल तो INDIA गठबंधन का है और गिनती में हम ज्यादा हैं। जब माहौल बीजेपी के खिलाफ हो जाता है तो इनकी भाषा बदल जाती है। जब इस डबल इंजन ने कोई विकास नहीं किया तो इस इंजन को हटाओगे कि नहीं? साथ ही कहा, बीजेपी का रथ धंस गया है, ये जो कहते थे 400 पार अब इनको दिखाई पड़ रही है 4 सौ हार। अब इनको 140 करोड़ जनता 140 सीटों पर पहुंचा देगी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन