Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol Diesel Price Today: हिट एंड रन कानून पर बवाल के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

Petrol Diesel Price Today: हिट एंड रन कानून पर बवाल के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

By Abhimanyu 
Updated Date

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल की कीमतों में आज गुरुवार को हल्की तेजी देखि गयी रही है। जिसमें सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) बढ़त के साथ 73.06 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है जबकि ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी बीच भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसमें कई शहरों में कीमत घटीं हैं और कई जगहों पर कीमत में इजाफा देखने को मिला है।

पढ़ें :- CJP प्रदर्शन में गए छात्र अक्षत त्रिपाठी गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ने थमाया 5 लाख रुपये का नोटिस, SFI ने खोला मोर्चा

दरअसल, भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर दिन की सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। इसी कड़ी में 4 जनवरी 2024 को यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम 27 पैसे कम हुए हैं। एमपी में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 28 पैसे कम हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 70 पैसे और डीजल 65 पैसे सस्ता हुआ है। हालांकि, गुजरात में पेट्रोल-डीजल के दाम में थोड़े बढ़े हैं।

देश के चार महानगररों की बात करें तो आज दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर रुपये हैं।

यूपी के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये/लीटर, डीजल 89.66 रुपये/लीटर

पढ़ें :- मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही पूछ रहा है, क्या हम सुरक्षित हैं?

नोएडा: पेट्रोल 97 रुपये/लीटर, डीजल 90.14 रुपये/लीटर

गाजियाबाद: 96.58 रुपये/लीटर, डीजल 89.75 रुपये/लीटर

कानपुर: पेट्रोल 96.41 रुपये/लीटर, डीजल 89.45 रुपये/लीटर

प्रयागराज: पेट्रोल 96.66 रुपये/लीटर, डीजल 89.86 रुपये/लीटर

मथुरा: पेट्रोल 96.45 रुपये/लीटर, डीजल 89.32 रुपये/लीटर

पढ़ें :- Bigg Boss 20 : मैरी कॉम का छलका दर्द, खुद को बेबस बताते हुए बोलीं- ‘मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर सकी'

वाराणसी: पेट्रोल 97.17 रुपये/लीटर, डीजल 90.08 रुपये/लीटर

आगरा: पेट्रोल 96.40 रुपये/लीटर, डीजल 89.80 रुपये/लीटर

मेरठ: पेट्रोल 96.63 रुपये/लीटर, डीजल 89.42 रुपये/लीटर

गोरखपुर: पेट्रोल 96.81 रुपये/लीटर, डीजल 89.99 रुपये/लीटर

हर दिन ऐसे पता करें नई कीमत

SMS के जरिए भी पेट्रोल और डीजल का हर दिन की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। वहीं, एचपीसीएल कस्टमर HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत पता कर सकते हैं।

पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र के नए नक्शे पर बड़ा विवाद, अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को दिखाया विवादित, असम सीमा से नगालैंड भी गायब
Advertisement