पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘फार्मा फेस्ट–2026’ का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण और भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने किया।
पढ़ें :- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पढ़ाई के साथ खेलों को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।
कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभाराम साहू ने अपने संबोधन में सह–शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से व्यक्तित्व विकास भी तेजी से होता है। उन्होंने छात्रों को सभी प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत अनेक इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पढ़ें :- शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, ईडी-ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर दुबई पुलिस का बड़ा एक्शन
कबड्डी में बी.फार्मा फाइनल वर्ष की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
कैरम में बी.फार्मा फाइनल वर्ष के नीरज अग्रहरी और शनि फाइनल में पहुंचे।
शतरंज में आदिल खान और खालिद ने फाइनल में प्रवेश किया।
खो–खो प्रतियोगिता में बी.फार्मा तृतीय वर्ष विजेता रहा।
रस्सीकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं का दबदबा
पढ़ें :- शराब घोटाले में केजरीवाल कोर्ट से बरी: अखिलेश यादव बोले-BJP के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं
रस्सीकूद में
खुशी तिवारी (बी.फार्मा तृतीय वर्ष) – प्रथम
खुशबू मादेशिया – द्वितीय
नेहा शर्मा – तृतीय स्थान पर रहीं।
बैलून बर्स्ट प्रतियोगिता में
अंशिका (बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष)
पढ़ें :- UP News : सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर मिला एक वर्ष का सेवा विस्तार
खुशी (बी.फार्मा तृतीय वर्ष)
अनमोलीका कुमारी (बी.कॉम प्रथम वर्ष)
विजेता रहीं।
टग ऑफ़ वार में बी.फार्मा फाइनल ईयर और बी.फार्मा फर्स्ट ईयर की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
शॉटपुट और अन्य मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन
शॉटपुट (बालिका वर्ग)
शिवांगी सिंह – प्रथम
पढ़ें :- राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का किया समर्थन, बताया सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश
उम्मे हामरा – द्वितीय
अंशिका – तृतीय
शॉटपुट (बालक वर्ग)
मोहम्मद कैफ – द्वितीय
आदिल खान – तृतीय
अमिल खान – सराहनीय प्रदर्शन
लेमन रेस में
खुशी तिवारी – प्रथम
नेहा शर्मा – द्वितीय स्थान पर रहीं।
शतरंज प्रतियोगिता में शिवांगी सिंह विजेता बनीं।
संपूर्ण कार्यक्रम में दिखा उत्साह
फार्मा फेस्ट–2026 में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और आगे भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट