बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहन कर दोबारा दूल्हा बने नजर आये। अरे चौकिए नहीं रणबीर कपूर फिर से शादी नहीं कर रहे बल्कि रणबीर कपूर हाल ही में एक फैशन इवेंट का हिस्सा बने थे। यहां रणबीर ने अपने लुक और अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया और लाइमलाइट चुरा ली। दरअसल रणबीर कपूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के ‘बारात’ के लिए शोस्टॉपर बने।
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?
दिल्ली में हुए इस फैशन शो के लिए रणबीर कपूर दूल्हा बने नजर आये। उन्होंने दूल्हे का गेटअप लिया था। सोशल मीडिया पर रणबीर का ये लुक वायरल हो रहा है। वीडियोज में दिखाया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने कार में ग्रैंड एंट्री ली। इसी दौरान ढोल भी बज रहे थे।
एक्टर रणबीर ने वहां मौजूद सभी लोगों को वेव किया और प्यार दिया। जब रणबीर स्टेज पर गए तो उन्होंने बाकी मॉडल्स के साथ डांस किया। रणबीर कपूर ने जमकर ठुमके लगाए। रणबीर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।
पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग
पूरे लुक में रणबीर बेहद डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को आइवरी और पिंक मोजरी पहनी हुई थी। साथ ही कंधे पर शॉल भी डाली हुई थी। उन्होंने पर्ल एक्सेसरीज भी मैच की। रणबीर के तू झूठी मैं मक्कार को-स्टार अनुभव बस्सी भी रैंप पर नजर आए थे।