Pink Flower Plants : घर के लॉन में खिले फूल घर की शोभा बढ़ते है। घर के लॉन या बगीचे में खिले रंग-बिरंगे फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि भी लाते हैं। गुलाब जैसे फूल जुनून और ताजगी लाते हैं, जबकि तुलसी, अपराजिता और पारिजात जैसे पौधे घर में सौभाग्य व खुशहाली लाते हैं। ये फूल घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं और तनाव दूर करने में मदद करते हैं।
पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल
गुलाबी रंग के गुलाब
इसी तरह गुलाबी रंग के गुलाब बहुत ही खूबसूरत देखने में लगते है। है। इसे हल्की धूप और रेगुलर पानी देने की जरूरत है, जिससे ये अच्छा ग्रोथ करता है। आप इसे गार्डन या पॉट दोनों में लगा सकते हैं। इसके खूबसूरत गुलाबी रंग के फूल घर को रॉयल लुक तो देते हैं, साथ ही खुशबूदार भी बनाते हैं।
पिंक गुड़हल का पौधा
पिंक हिबिस्कस यानी कि गुड़हल का पेड़ भी बहुत ही खूबसूरत फूल देता है। इसके फूल बड़े और आकर्षक होते हैं, जो पूजा के साथ डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे बड़े से गमले या फिर जमीन में लगा सकते हैं।
सुगंध
मोगरा या गुलाब जैसे सुगंधित फूल लॉन के माहौल को तरोताजा और सुगंधित रखते हैं।
गुलमोहर का पौधा
गुलाबी गुलमोहर का पौधा आप किसी बड़ी जगह पर लगा सकते हैं। इसके गुलाबी फूल बेहद ही खूबसूरत और खुशबूदार होते हैं। गर्मियों में भी इसमें हमेशा ही फूल लगे रहते हैं। इसके फूलों का इस्तेमाल आप घर में डेकोरेशन या पूजा के लिए कर सकते हैं।