Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Pitru Paksha 2023 : पितृपक्ष में नहीं इन चीजों का नहीं खाना चाहिए,रखना चाहिए विशेष ध्यान

Pitru Paksha 2023 : पितृपक्ष में नहीं इन चीजों का नहीं खाना चाहिए,रखना चाहिए विशेष ध्यान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pitru Paksha 2023 : इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर, शुक्रवार से होने जा रही है और इसका समापन 14 अक्टूबर, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा। पितृ पक्ष का प्रारंभ भाद्रपद पूर्णिमा से होता है, और आश्विन अमावस्या तक 15 दिनों तक चलता है।  पितृपक्ष    की अवधि में पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। इसी के नियम का पालन करने के लिए इस दौरान खाने पीने कुछ चीजों पदार्थों का इस्तेमाल शास्त्रों द्वारा वर्जित बताया गया है। पितृपक्ष में लहसुन, प्याज, शराब, सिगरेट और मसालों वाले खाने से बचना चाहिए। पितृपक्ष के 15 दिन की अवधि में आपको मांसाहारी खाने से बचना चाहिए।

पढ़ें :- Pitrupaksha 2023: पितृपक्ष में पितरों का पिंडदान या तर्पण करने से उन्हें मिलता है मोक्ष , जानें श्राद्ध की तिथियां

पितृपक्ष के दौरान मूली, अरबी जैसी कंद वाली सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। इन्हें खाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये सब्जियां पितरों को नहीं चढ़ाई जाती हैं। इसलिए इन सब्जियों को श्राद्ध में भी नहीं पकाना चाहिए।

Advertisement