Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार कहा-निवेशकों को भ्रमित करने की कर रहे कोशिश

राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार कहा-निवेशकों को भ्रमित करने की कर रहे कोशिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, आज राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर जो भाजपा और हमारे नेताओं पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार की हताशा से राहुल गांधी जी उबर नहीं पाए हैं। अब राहुल गांधी मार्केट के इंवेस्टर्स को भी गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं।

पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

उन्होंने आगे कहा, आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज पूरी दुनिया, भारत को fastest growing economy के रूप में स्वीकार करती है। मोदी जी ने देश को आश्वस्त किया है कि उनके तीसरे टर्म में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मोदी जी के तीसरे टर्म में आने से राहुल गांधी परेशान नजर आ रहे हैं। इसलिए वो (राहुल गांधी) अपने बयानों के साथ विदेश और देश के निवेशकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

मोदी सरकार के 10 साल के सफल कार्यों से मार्केट में हमारे भारतीय निवेशकों ने लाभ लिया। यही वजह है कि आज देश और दुनिया का विश्वास भारत के ऊपर है, मोदी जी के ऊपर है। उन्होंने आगे कहा, आज लोगों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न ये खड़ा हो रहा है कि जो-जो वादे राहुल गांधी ने किए थे उसका क्या हुआ? देश में कई जगहों पर हमारी बहनें-माताएं कांग्रेस के कार्यालय के बाहर खड़ी हैं। आज महिलाएं तेलंगाना, हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारों से पूछ रही हैं कि जो एक लाख रुपए प्रति महिला को देने का वादा किया गया था, वो क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं। आज महिलाएं कांग्रेस की सरकारों से अपना हक और न्याय मांग रही हैं।

 

पढ़ें :- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक
Advertisement