Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. planet transit : 5 दिसंबर तक मंगल का तुला राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

planet transit : 5 दिसंबर तक मंगल का तुला राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

planet transit : वैदिक ज्योतिष में मंगल राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक है। मंगल ग्रह का जब किसी राशि पर गोचर होता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

22 अक्टूबर 2021 को मंगल ग्रह का कन्या राशि से तुला राशि में गोचर होगा और मंगल 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे, जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं।

तुला राशि प्रेम, रिश्ते और विवाह का प्रतीक है। यह खुशियां, बैलेंस, प्यार को दर्शाती है। तुला राशि में मंगल के आने के बाद इस राशि के जातकों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपनों या जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर बॉस खुश रहेंगे।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में सावधान रहने की जरूरत है।

मकर राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे और नए कार्यों का अनुभव होगा।

कुंभ राशि के जातक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

Advertisement