नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई (RBI) इस महीने के आखिर तक सभी कागजी नोटों (Paper Notes) को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट (Plastic Notes) लाएगा।
पढ़ें :- UPI पर बड़ा बदलाव, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, जानिए किस पर लगेगा चार्ज
RBI ने खबरों का किया खंडन
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है और मौजूदा कागजी मुद्रा चलन में बनी रहेगी। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) फैक्ट चेक ने एक्स पर कहा, इंटरनेट मीडिया पर कई पोस्ट में गलत दावा किया जा रहा है कि आरबीआई (RBI) 30 जून, 2026 से कागजी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने जा रहा है।
Several social media posts are falsely claiming that RBI will withdraw paper currency notes and replace them with plastic currency notes from June 30, 2026.#PIBFactCheck
This claim is #Fake पढ़ें :- किशाऊ बांध परियोजना क्या है? CM धामी के जन्मदिन पर बड़ी सौगात! किशाऊ बांध पर 6 राज्यों में बनी सहमति
According to @RBI, there are no plans to withdraw paper currency notes or… pic.twitter.com/dhZqANjip9 — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
RBI की भ्रामक खबरों से बचने की सलाह
पीआईबी (PIB) ने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि मैसेजिंग एप पर संवेदनशील वित्तीय खबरें आगे भेजने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मुद्रा हटाने के बारे में गलत जानकारी से अक्सर व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा होती है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) हैंडल ने कहा, सही जानकारी के लिए हमेशा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in देखें।
पढ़ें :- योगी सरकार का चुनावी साल में बड़ा दांव, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय डेढ़ गुना करने की तैयारी