1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPI पर MDR अब यूपी समेत पांच राज्यों चुनाव बाद होगा लागू? नई तारीख का बढ़ा इंतजार

UPI पर MDR अब यूपी समेत पांच राज्यों चुनाव बाद होगा लागू? नई तारीख का बढ़ा इंतजार

Will the MDR on UPI be implemented after the elections in five states, including UP? The wait for a new date continues

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। UPI से 2000 रुपये से ज्यादा के कुछ मर्चेंट पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज कब से लागू होगा? यह सवाल अब भी बना हुआ है। पहले इसे दिवाली के बाद लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन दिवाली बीतने के बाद भी नई तारीख नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि इसमें अभी और देरी हो सकती है। आने वाले महीनों में फैसला और मुश्किल हो सकता है।

पढ़ें :- रामलीला मैदान के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, कांग्रेस, AAP और CJP को नोटिस

दरअसल, दिसंबर में साल के आखिर की खरीदारी होती है। इस दौरान बाजार में बड़े पेमेंट बढ़ते हैं और ऐसे में नया चार्ज लगाने पर व्यापारियों की नाराजगी बढ़ सकती है। इसके बाद फरवरी में आम बजट आएगा।ये दोनों बातें MDR की तारीख तय करने पर असर डाल सकती हैं। अगले साल यूपी समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं जो इस फैसले में एक और मुख्य पेच है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...