Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM और CM नीतीश कुमार ने NDA के सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार में किया “जमाई आयोग” का गठन : तेजस्वी यादव

PM और CM नीतीश कुमार ने NDA के सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार में किया “जमाई आयोग” का गठन : तेजस्वी यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार NDA के सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार में “जमाई आयोग” का गठन किया है।

पढ़ें :- Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, अचेत अवस्था में बिहार संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं परिवारवाद के पोषक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने NDA के सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार में “जमाई आयोग” का गठन किया है जिसमें स्व॰ रामबिलास पासवान जी के दामाद, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के दामाद और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी जी के दामाद को जगह दी गयी है। उन्होंने आगे लिखा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री सहित 50% से अधिक मंत्री परिवारवादी है।

पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

बता दें कि, इससे पहले तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय में “पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, राजद” द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर भारतीय सेना के सम्मानित पूर्व सैनिकों से सार्थक संवाद किया। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, बिहार के लाखों सैनिकों की मांग पर हमारी सरकार बनने पर हम “सैनिक आयोग” का गठन करेंगे।

देश के प्रहरी हमारे वीर सैनिकों का सम्मान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उनके सम्मान, सुरक्षा, सेवा और सुविधा के लिए हम हमेशा तैयार है। प्रत्येक जिला में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। हम सभी को मिलकर देशप्रेम से ओत-प्रोत ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां सैनिकों के प्रति आदर और सम्मान की भावना को ओर अधिक बलवती हो तथा सभी देशवासी जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर स्तर पर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।

Advertisement