लखनऊ। अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो गयी है। चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा ने यहां पर 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और पार्टी राज्य में महज एक सीट ही जीत सकी। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
Thank you Arunachal Pradesh! The people of this wonderful state have given an unequivocal mandate to politics of development. My gratitude to them for reposing their faith in @BJP4Arunachal yet again. Our Party will keep working with even greater vigour for the state’s growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2024
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अरुणाचल प्रदेश की जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा ‘इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अरुणाचल में एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक मजबूती से काम करती रहेगी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत से 'फिर एक बार मोदी सरकार' का संकल्प पूरा हो गया है।
पूर्व दिशा से आ रही इस अरुणिमा से 04 जून को पूरा देश आलोकित होगा।
कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का 04 जून को चारों खाने चित होना सुनिश्चित है।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) June 2, 2024
पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर कहा कि, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का संकल्प पूरा हो गया है। पूर्व दिशा से आ रही इस अरुणिमा से 04 जून को पूरा देश आलोकित होगा। कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का 04 जून को चारों खाने चित होना सुनिश्चित है।