नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त (18th installment) महाराष्ट्र के वाशिम से जारी करेंगे। पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी। जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे और किसानों को किस्त का तोहफा दशहरा से पहले देंगे। 18वीं किस्त जारी होगी जिसका लाभ 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को दिया जाएगा।
पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन
सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि वे 18वीं किस्त के लिए कितने पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, 18वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।
देश में चलने वाली तमाम योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। इसमें लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाता है।