PM-Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की सौगात दी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
इसके तहत लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये की किस्त भेजी गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण के बाद जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए थे, वह ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी करने से संबंधित थी।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया। लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला वाराणसी दौरा है। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की किस्त जारी की है।