Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मादी, तीसरे कार्याकल की है पहली विदेश यात्रा

जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मादी, तीसरे कार्याकल की है पहली विदेश यात्रा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हो गए हैं। तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री की ये पहली विदेश यात्रा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया जा रहे हैं।

पढ़ें :- जयपुर नगर निगम के जिन वार्डों पर हुई दोबारा वोटिंग, वहां कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जीते

इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी जी-7 से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात कर सकते हैं। इटली में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है।

पढ़ें :- PM Modi 76th Birthday : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Advertisement