नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को मिली जीत के बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम भी शुरू कर दिया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि, हम सभी के एक परिवार होने का संदेश प्रभावी ढंग से दिए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और अनुरोध करता हूं कि अब आप अपनी सोशल मीडिया संपत्तियों से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें।
पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि, चुनाव अभियान के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।
Through the election campaign, people across India added 'Modi Ka Parivar' to their social media as a mark of affection towards me. I derived a lot of strength from it. The people of India have given the NDA a majority for the third consecutive time, a record of sorts, and have…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2024
पढ़ें :- अमूल ने दिया महंगाई का झटका, प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाया दाम, नई कीमतें 14 मई से होगी लागू
साथ ही लिखा कि, हम सभी के एक परिवार होने का संदेश प्रभावी ढंग से दिए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और अनुरोध करता हूं कि अब आप अपनी सोशल मीडिया संपत्तियों से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। प्रदर्शन नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है।