Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. PM Modi Birthday: 74 वर्ष के हुए पीएम नरेंद्र मोदी; अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

PM Modi Birthday: 74 वर्ष के हुए पीएम नरेंद्र मोदी; अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 74 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं है।

पढ़ें :- IAF Aerial Display-2026 : वाराणसी PM मोदी और CM योगी बने वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन के साक्षी, राफेल-तेजस-मिग ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार एक्स पोस्ट में लिखा, “अपने अथक परिश्रम, साधना व दूरदर्शिता से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और भारत का गौरव बढ़ाकर विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
#HappyBdayModiji”

पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

केंद्रीय गृहमंत्री एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मोदी जी ने अपने दशकों लंबे सार्वजानिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण के नए मानदंड स्थापित किये हैं। देश में लंबे समय के बाद राष्ट्रप्रथम के विचार को पुनर्स्थापित करने का काम मोदी जी ने किया। संगठन से लेकर सरकार के सर्वोच्च शिखर तक की उनकी यात्रा में जनकल्याण व समाज के हर आयु-वर्ग की चिंता सर्वोपरि रही है।”

उन्होंने लिखा, “नरेंद्र मोदी जी ने देश के जरूरतमंदों को न सिर्फ सशक्त बनाया, बल्कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प से पूरे देश को जोड़ने का काम किया। ऐसे दूरदर्शी राजनेता के मार्गदर्शन में देशहित के कार्यों में सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।” बिहार की सीएम नीतीश कुमार ने देर रात बजे पोस्ट करके पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! Nation First की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है।”

सीएम योगी ने आगे लिखा, “आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।”

Advertisement