Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. PM मोदी ने वीडी सतीशन को केरल CM पद की शपथ लेने पर दी बधाई, बोले- केरल सरकार को केंद्र के हर संभव सहयोग का आश्वासन

PM मोदी ने वीडी सतीशन को केरल CM पद की शपथ लेने पर दी बधाई, बोले- केरल सरकार को केंद्र के हर संभव सहयोग का आश्वासन

By Abhimanyu 
Updated Date

Kerala Cabinet Swearing-in : केरलम के नए सीएम वीडी सतीशन समेत पूरी कैबिनेट ने सोमवार को शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नई यूडीएफ सरकार की कैबिनेट को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरल का नया सीएम बनने की बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने नई केरल सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी

पीएम मोदी ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वी. डी. सतीशन जी को हार्दिक बधाई। मैं उनके कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए, नवगठित केरल सरकार को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया जाता है।” बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी, जिसमें उसने 140 में से 102 सीटें जीती थीं।

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

केरलम में सोमवार को 60 साल बाद पहली बार पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली है। यूडीएफ कैबिनेट में कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच और यूडीएफ के अन्य गठबंधन सहयोगियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इस भव्य समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

Advertisement