Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग पर PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित और सकुशल हैं…

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग पर PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित और सकुशल हैं…

By Abhimanyu 
Updated Date

Hilton Hotel Dinner Shooting : वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य समेत करीब 2600 लोग मौजूद थे। वहीं, हमला करने वाले शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

पढ़ें :- इंग्लैंड में अमेरिकी एयरबेस को बम से उड़ाने की थी साजिश? ब्रिटिश पुलिस ने पांच संदिग्धों को किया गिरफ्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।”

पढ़ें :- ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, ईरान ने तीन शर्तों के साथ दिया था ऑफर

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने AP को बताया कि गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस के रहने वाले 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है।

बता दें कि बतौर राष्ट्रपति ट्रंप वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर में पहली बार शामिल हुए थे। तभी एक शख्स ने फायरिंग करते हुए अंदर घुसने की कोशिश की है। वहीं, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्यों को भी तुरंत बाहर निकाला गया। इस दौरान बाकी लोग फायरिंग की आवाज सुनकर अपनी टेबल के नीचे छिप गए।

Advertisement