1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव (US Midterm Elections) में हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो (US Secretary of State Marco Rubio) ट्रम्प का साथ छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव (US Midterm Elections) में हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो (US Secretary of State Marco Rubio) ट्रम्प का साथ छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रूबियो अपने भविष्य के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया है। दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (Vice President JD Vance) भी ट्रम्प से दूरी बना रहे हैं। वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) की तैयारी में ट्रम्प से नाराज वोटरों को अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स

हाउस में कुल 435 सीटें हैं। सभी सीटों पर चुनाव हुए। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने 253 और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) ने 157 सीटें जीती हैं। 25 सीटों पर अंतिम नतीजे आनी बाकी है। डेमोक्रेट्स को जरूरी बहुमत मिल चुका है।

सीनेट

सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) ने 13 सीटें जीती हैं। बची हुई 2 सीटों पर अंतिम नतीजे आना बाकी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के पास 44 सीटें हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

गवर्नर चुनाव

कुल 36 सीटों में से 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 22 डेमोक्रेट्स और 12 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 2 राज्यों में अंतिम नतीजे आना बाकी है।

मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के वोट चोरी के दावे फेल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने 2025 में सत्ता में लौटने के बाद से ही चुनाव में धांधली के पुराने दावे फिर उठाने शुरू कर दिए थे। उनका कहना था कि डेमोक्रेट्स ने वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की और गैर-अमेरिकी नागरिकों ने अवैध तरीके से वोट डाले। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रम्प ने इन्हीं दावों के आधार पर इस साल के मिडटर्म चुनाव पर अपनी सरकार का कंट्रोल बढ़ाने की कोशिश की।

लेकिन चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। डेमोक्रेट्स ने कई ऐसी सीटें भी जीत लीं, जहां दशकों से रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा था। ऐसे नतीजों के बाद चुनाव में धांधली का दावा करना मुश्किल हो गया।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार CEC होते तो डोनॉल्ड ट्रंप नहीं हारते चुनाव' अभिजीत दीपके ने कसा तंज, सौरव दास बोले- मजबूत नेता का टूट रहा है भ्रम

ट्रम्प ने चुनाव से पहले कई कदम उठाए थे

उन्होंने डाक से वोट डालने के नियम सख्त करने की कोशिश की। उनकी सरकार ने जॉर्जिया में 2020 के चुनाव से जुड़े बैलेट पेपर जब्त किए। प्रशासन ने राज्यों की वोटर लिस्ट की जांच शुरू की। संदिग्ध गैर-अमेरिकी नागरिकों के नाम हटाने के लिए राज्यों पर मुकदमे किए। हालांकि, अदालतों ने ट्रम्प प्रशासन की कई कोशिशों पर रोक लगा दी।

डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के दिए संकेत 

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। MS NOW को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो खन्ना ने कहा,कि हां, मैं इस बारे में सोच रहा हूं।

कैलिफोर्निया से सांसद चुने गए रो खन्ना ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) में कई अच्छे उम्मीदवार हैं, जिनके विचार भी अलग-अलग हैं। उनके मुताबिक, यह चुनाव अमेरिका के लिए एक अच्छा और बदलाव लाने वाला मौका होगा।

विदेश मंत्री रूबियो भी ट्रम्प प्रशासन छोड़ने पर विचार कर रहे : रिपोर्ट

पढ़ें :- US Midterm Elections: भारतवंशी रो खन्ना ने दर्ज की जीत , दोबारा सांसद चुने गए

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) की हार के बाद विदेश मंत्री मार्को रूबियो (US Secretary of State Marco Rubio) भी राष्ट्रपति ट्रम्प का साथ छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रूबियो और उनके सलाहकार भविष्य के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं।

रूबियो ने व्हाइट हाउस (White House) के अधिकारियों से पद छोड़ने को लेकर बात की थी। कुछ अधिकारियों ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है। फिलहाल उनके इस्तीफे की कोई तारीख तय नहीं है। हालांकि, रूबियो ने इस खबर को खारिज किया है। उन्होंने गुरुवार को न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि उन्हें नहीं पता यह जानकारी कहां से आई। ट्रम्प का कार्यकाल खत्म होने तक उनके साथ काम करना हमेशा से मेरी योजना रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...