कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि यदि मोदी उनके साथ बहस करते हैं तो वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री 'देशद्रोही' हैं और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के इशारे पर काम करते हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि यदि मोदी उनके साथ बहस करते हैं तो वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री ‘देशद्रोही’ हैं और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के इशारे पर काम करते हैं।
चलिए, अडानी जी के NDTV पर ही बहस कर लेते हैं, मोदी जी।
मंच आपका, जज भी आपका – अडानी जी हों या मोहन भागवत जी।
मैं गारंटी देता हूँ – सिर्फ़ 5 मिनट में साबित कर दूँगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं। https://t.co/sSJ1nZquWh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2026
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री चाहे हैं तो बहस के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) या फिर उद्योगपति गौतम अडानी (Industrialist Gautam Adani) को जज बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस नेताओं को देशद्रोही कहते हैं। मैंने उन्हें सीधी चुनौती दी कि आप मेरे साथ बहस करिये। जिसको आप जज बनाना चाहते हैं, बना दीजिए। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को जज बना दीजिए, अदाणी जी को बनाना है तो उन्हें जज बना दीजिए। कोई फर्क नहीं पड़ता। आप बस मेरे सामने आकर बैठ जाइए।
LIVE: Insaaf Rally | Sangrur, Punjab https://t.co/7O2ajwMm9P
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का कहना था,कि मैं देश को गारंटी देता हूं कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते। उनके सारे नेता कह रहे हैं कि संसद में चर्चा करिये, लेकिन संसद में आप लोग मेरा माइक बंद कर देते हैं और मुझे बोलने नहीं देते हैं।
उन्होंने दावा किया कि आप नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को मेरे सामने बैठने के लिए कहिए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि नरेन्द्र मोदी देशद्रोही हैं और मोदी को डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ पांच मिनट में व्यापार समझौता कर लिया और ट्रंप की ओर से धमकी दिए जाने पर भारत के किसानों, छोटे व्यापारियों के हितों और देश का डेटा तक उनके हवाले कर दिया। गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार दावा करते हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस पर कुछ नहीं बोलते।
उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते और उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि समझौते के बाद ट्रंप ने अमेरिका में अदाणी के खिलाफ मामला बंद करवा दिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है। मोदी जी, डरिए मत, आ जाइए, बहस करते हैं। मैं दूध का दूध, पानी का पानी कर दूंगा। उन्होंने सोमवार और मंगलवार को भी प्रधानमंत्री मोदी को सीधी बहस की चुनौती दी थी।