Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. PM मोदी अचानक प्रेसिडेंट मुर्मू से मिलने पहुंचे राष्ट्रपति भवन, बिहार से जुड़ा है मामला!

PM मोदी अचानक प्रेसिडेंट मुर्मू से मिलने पहुंचे राष्ट्रपति भवन, बिहार से जुड़ा है मामला!

By Abhimanyu 
Updated Date

Meeting of PM Modi and President Draupadi Murmu: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा की है। राष्ट्रपति भवन ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।’ वहीं, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की इस मुलाकात को लेकर कई तरह सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- क्या 2020 का इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को उसी के घर में किया था क्लीन स्वीप

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात के विषय को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में SIR पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध की पृष्ठभूमि में हो रही है। इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और रूस से व्यापार के कारण पेनाल्टी लगाने के मुद्दे पर चर्चा की संभावना जतायी जा रही है।

पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम

बता दें कि 21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर और एसआईआर के मुद्दे चर्चा की मांग को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी खींचतान हुई है। इस दौरान विपक्ष बार-बार मोदी सरकार पर ट्रंप के सामने झुकने का आरोप लगाता रहा है।

Advertisement