नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के संगारेड्डी में आज एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आप भी जानते हैं कि मोदी जो कहता है, वो करके दिखाता है। मैनें आप से कहा था कि हम सब मिलकर भारत को पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। आज आप देख रहे हैं कि कैसे भारत पूरे विश्व में आशा की किरण बनकर नई ऊंचाई छू रहा है।
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी ने सरकार को दी सीधी चुनौती, सीएम को कहा गुंडा-मवाली, बोले-नहीं चलेगी तानाशाही
उन्होंने कहा, हमने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के अंत की बात कही थी। ये वादा बीजेपी ने पूरा करके दिखाया। हमने कहा था कि हम सब मिलकर अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम का स्वागत करेंगे। ये वादा पूरा हुआ। मोदी की गारंटी पूरी हुई।
पीएम ने कहा, आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं। इसका कारण है-क्योंकि मैं इनके सैंकडों हजारों रुपयों के घोटालों की पोल खोल रहा हूं। मैं इन लोगों के परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। जब मैं परिवारवाद का विरोध करता हूं, जब मैं कहता हूं कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है, तो ये लोग जवाब नहीं देते बल्कि उल्टा कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार ही नहीं है।
इसके साथ ही कहा, वो कहते हैं-Family First, मोदी कहता है-Nation First…उनके लिए उनका परिवार भी सबकुछ है। मेरे लिए देश का हर परिवार सबकुछ है। इन्होंने अपने परिवार के हितों के लिए देशहित को बलि चढ़ा दिया। मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, BRS हो या कांग्रेस दोनों एक जैसी ही पार्टियां हैं। BRS और कांग्रेस में गठबंधन है या नहीं ये तो तेलंगाना वाले बताएंगे। लेकिन दुनिया को ये पता है कि BRS और कांग्रेस के बीच घोटाला बंधन बहुत मजबूत है। घोटाला बंधन यानी तेलंगाना की लूट में दोनों एक दूसरे को कवर फायर देते हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी बोले- कारगिल के वीरों का साहस हमेशा प्रेरणा देगा, युवाओं ने विज्ञान और अंतरिक्ष में बढ़ाया देश का मान