Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार पश्चिम बंगाल के झारग्राम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आज पांचवें चरण का मतदान लगभग पूरा होने को है। बंगाल में टीएमसी और इंडी गठबंधन पहले पस्त थे, पांचवें चरण में ये परास्त हो चुके हैं। 4 जून को ये समाप्त होते दिखाई देंगे। इंडी गठबंधन के बिखरने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस डूब चुका जहाज है और टीएमसी के जहाज में भी छेद हो चुका है। ये लोग एक-दूसरे की सवारी कर लें, फिर भी डूबना तो तय है। देश भूला नहीं है, जब दुनिया तेजी से विकास कर रही थी तब कांग्रेस सरकार घोटालों के कीर्तिमान गढ़ रही थी। दुनिया के देश हर पल आगे बढ़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी युवा पीढ़ी को पीछे धकेल रही थी।
पीएम मोदी ने कहा, कश्मीर से धारा-370 हटा, वहां आतंकवाद अब अपनी आखिरी सांस ले रहा है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला, नकस्लवाद की कमर टूटी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। 60 साल तक ये लोग गरीबी हटाओ का नारा लगाते रहे, देश जानता है, ये मोदी है…
जिसने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। जिसने देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला। जिसने दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान किया।
साथ ही कहा, एक ओर केंद्र में मोदी की रिपोर्ट कार्ड सरकार है, दूसरी ओर बंगाल में TMC की रेट कार्ड सरकार है। TMC ने बंगाल में हर नौकरी का रेट कार्ड लगा रखा है। पैसा दो… नौकरी लो! TMC से बंगाल के लोगों को भी खतरा है, बंगाल की पहचान को भी खतरा है। आज पूरा देश बंगाल को लेकर चिंतित है। बंगाल में आए दिन हिंसा होती है, BJP के कार्यकर्ताओं को मारा जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि, ये लोग (टीएमसी) घुसपैठियों को बुला-बुला कर बसा रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में बंगाल के लोगों की आबादी घट रही हैं। घुसपैठिये यहां आकर हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करते हैं। टीएमसी-कांग्रेस मिलकर घुसपैठियों के कब्जे को कानूनी बनाना चाहती हैं।