Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi Malaysia Visit : आज से दो दिनों के मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी , हो सकती हैं कई बड़ी डील

PM Modi Malaysia Visit : आज से दो दिनों के मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी , हो सकती हैं कई बड़ी डील

By अनूप कुमार 
Updated Date

PM Modi Malaysia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया का दौरा करेंगे, जिसे लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय में उत्साह है। स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और रिकॉर्ड डांस की तैयारी की गई है। भारत और मलेशिया (India and Malaysia) दोनों देशों के लिए ये दौरा काफी खास माना जा रहा है। वहीं इस दौरे पर डिफेंस से लेकर आर्थिक साझेदारी तक कई डील संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वहां रह रहे लाखों भारतीयों से भी बातचीत करेंगे।PM मोदी मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Prime Minister Anwar Ibrahim) के निमंत्रण पर जा रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल-प्रियंका का पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सनसनीखेज आरोप, बोले-नीट छात्रा के कथित रेप और हत्याकांड के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने की है कोशिश

पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है, जिसमें एक रिकॉर्ड बनाने वाला डांस प्रदर्शन भी शामिल होगा। जानकारी के मुताबिक, कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले इस स्वागत समारोह में करीब 800 कलाकार एक साथ मंच पर उतरेंगे।

पीएम मोदी ने दिल्ली से रवाना होते हुए इस विजिट को दोनों देशों की दोस्ती के लिए खास बताया है। इस दौरे में रक्षा क्षेत्र पर खास फोकस रहेगा। भारत मलेशिया को डॉर्नियर विमान बेचने की पेशकश कर सकता है। साथ ही, मलेशिया की स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के रखरखाव में सहायता देने पर भी चर्चा संभव है। ये समझौते दोनों देशों की ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी का यह कदम भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (‘Act East Policy’) के तहत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (Indo-Pacific region) में मलेशिया को खास भागीदार बनाने की दिशा में है। बतादें भारत और मलेशिया के बीच राजनयिक संबंध 1957 में स्थापित हुए, वहीं PM मोदी का ये तीसरा मलेशिया दौरा है। इससे पहले 2015 में उनके दौरे के दौरान संबंधों को ‘एन्हांस्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ (Enhanced Strategic Partnership) का दर्जा मिला था। अगस्त 2024 में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के भारत दौरे के दौरान संबंधों को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ (Comprehensive Strategic Partnership) का स्तर दिया गया, जिसके बाद ये मोदी की पहली विजिट है।

पढ़ें :- Epstein Files में मोदी का नाम और अडानी को अमेरिका से मिले सम्मन के कारण भाजपा सरकार ने देश के हितों को कर दिया नीलाम: संजय सिंह
Advertisement