Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, PA पर वीडियो वायरल करने का आरोप

भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, PA पर वीडियो वायरल करने का आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश का राजनीति का तापमान और ज्यादा बढ़ गया। दरअसल, मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पीएम आरके मिगलानी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिस की टीम कमलनाथ के घर पहुंची गई। जैसे ही यह सूचना मिली, कमलनाथ समर्थक भी बंगले पर जमा हो गए। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

पढ़ें :- Dearness Allowance : 48 लाख केंद्रीय कर्मियों व 68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर

दरअसल यहां से बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी ने उनका फर्जी आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। इसकी शिकायत बंटी साहू पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस कमलनाथ के बंगले पर गई है।

बताया जा रहा है कि, कमलनाथ के पीए आर के मिगलानी से पूछताछ के लिए पुलिस आई थी। छिंदवाड़ा में शिकारपुर में कमलनाथ का घर है। उनके निवास स्थान पर पुलिस के आने के बाद से सनसनी मच गई।

Advertisement