Karpoori Thakur Bharat Ratna: भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur ) को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से दिये जाने का फैसला लिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर सभी राजनीति जगत की हस्तियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह सामाजिक न्याय के आंदोलन की जीत है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत घोषित भारत रत्न दरअसल ‘सामाजिक न्याय’ के आंदोलन की जीत है, जो दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब पीडीए के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है।
PDA की एकता फलीभूत हो रही है। #PDA_हराएगा_NDA pic.twitter.com/C4BjxfBXCv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 23, 2024
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत घोषित भारत रत्न दरअसल ‘सामाजिक न्याय’ के आंदोलन की जीत है, जो दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब पीडीए के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है। PDA की एकता फलीभूत हो रही है।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-
पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 23, 2024
पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी
पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का निर्णय अत्यंत आनंदित करने वाला है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदयतल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।#Jan_Nayak… pic.twitter.com/9Wc0JTgiCv
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 23, 2024
पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का निर्णय अत्यंत आनंदित करने वाला है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदयतल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को जन्म शताब्दी के अवसर पर मरणोंपरांत भारतरत्न दिये जाने की घोषणा, सामाजिक न्याय की जीत है तथा कर्पूरी ठाकुर जी के विराट व्यक्तित्व के अनुरूप भी। साथ ही साथ यह सम्मान इस देश के गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछडो व महिलाओ को सम्मान दिलाने, गैर बराबरी खत्म कर… pic.twitter.com/QSse9Zr8uX
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) January 23, 2024
वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा- “जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को जन्म शताब्दी के अवसर पर मरणोंपरांत भारतरत्न दिये जाने की घोषणा, सामाजिक न्याय की जीत है तथा कर्पूरी ठाकुर जी के विराट व्यक्तित्व के अनुरूप भी। साथ ही साथ यह सम्मान इस देश के गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछडो व महिलाओ को सम्मान दिलाने, गैर बराबरी खत्म कर समता मूलक समाज बनाने, जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच खत्म करने हेतु किये गये कर्पूरी ठाकुर जी के प्रयासों व संघर्षो की भी जीत है, जिसका हम स्वागत करते हैं।”
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक, महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं।” बता दें कि ‘जननायक’ के रूप में मशहूर समाजवादी नता कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 17 फरवरी 1988 को उनका निधन हो गया था।
मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी… pic.twitter.com/hRkhAjfNH3
पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2024