पटना। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान के बाद सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर विवादित बयान दिया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं की तरफ से उनका विरोध किया जा रहा है। अब कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया ₹200 का खास सिक्का, 35 ग्राम का सिक्का चांदी समेत 4 धातुओं से बना है
पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी हमें पता है कि बीजेपी का संस्कार ही ऐसा है जहां जहालियत घुट्टी में पिलाया जाता है। बहन-बेटी का अपमान, ममता-स्नेह को कलंकित करना सिखाया जाता है। लेकिन बहन-बेटियों पर बोलने से पहले कम-से-कम…आपको अपने पद की गरिमा का ख़्याल करना चाहिए। बिहार दिवस के दिन इतनी ग़लीज़ बात कर आपने बिहार को शर्मसार कर दिया।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी हमें पता है कि बीजेपी का संस्कार ही ऐसा है जहां जहालियत घुट्टी में पिलाया जाता है।बहन-बेटी का अपमान, ममता-स्नेह को कलंकित करना सिखाया जाता है।
लेकिन बहन-बेटियों पर बोलने से पहले कम-से-कम
आपको अपने पद की गरिमा का ख़्याल…— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 23, 2024
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
बता दें कि, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने टिकट बंटवारे को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर विवादित बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर लोकसभा चुनाव में टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, लालू यादव टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। टिकट बेचने के मामले में उन्होंने अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने पहले बेटी से किडनी लिया और फिर बाद टिकट दिया।