नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीतिक का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट का सियासी गणित बदलते हुए दिख रहे हैं। एक दिन पहले ही धनंजय सिंह ने भाजपा को खुलकर समर्थन देने का एलान किया था। इसके बाद उनकी पत्नी श्रीकला सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द श्रीकला भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन
बता दें कि, बीते दिनों बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, बाद में उनका टिकट कट गया था। इसके बाद धनंजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बैठक बातचीत के बाद फैसला लेने का निर्णय किया था। मंगलवार को उन्होंने अधिकारिक एलान किया कि, वो भाजपा को समर्थन करेंगे। इसके बाद से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
श्रीकला जल्द हो सकती हैं भाजपा में शामिल
बताया जा रहा है कि, श्रीकला जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। दरअसल, जौनपुर में श्रीकला सिंह के चुनाव लड़ने से भाजपा को बड़ा झटका लगा सकता था। हालांकि, अब उनके धनंजय सिंह ने खुलकर भाजपा के समर्थन का एलान कर दिया है।
जौनपुर का बढ़ेगा सियासी पारा
बता दें कि, जौनपुर लोकसभा सीट का राजनीतिक गणित बदलता दिख रहा है। भाजपा ने यहां से कृपाशंकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतरा है, जबकि बसपा ने अपने उम्मीदवार में बदलाव कर दिया है। पहले मायावती ने इस सीट पर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा था।