UP MLC Election Voting Live : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए 72 जिलों में बनें 2697 मतदेय स्थल वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, विपक्षी दल ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पढ़ें :- देवी-देवताओं को न मानने की शपथ के बाद, हिंदू धर्म का गुणगान करने लगे सपा नेता राजकुमार भाटी
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर की खागा विधानसभा के विजयीपुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा गलत तरीके से मतदान कराए जाने का विरोध करने पर सपा कार्यकर्त्ता के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की गयी। इसके अलावा, पार्टी ने एक्स पोस्ट के जरिये आरोप लगाया कि जालौन की माधौगढ़ विधानसभा के माधौगढ़ ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 230 पर भाजपा प्रत्याशी की ओर से मतदाताओं को प्रत्याशी की फोटो, कमल के चुनाव चिह्न और अन्य विवरण वाली पर्चियां बांटी गईं।
प्रयागराज में स्नातक निर्वाचन के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायत।
उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा द्वितीय में मतदान केंद्र से महज 30 मीटर की दूरी पर भाजपा का बस्ता लगाए जाने, मोतीलाल नेहरू मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर की पर्ची लेकर प्रचार करने और मतदाताओं से बैलेट पेपर पर ’01’ लिखने को कहने की शिकायत है।
वहीं मऊआइमा में पीठासीन अधिकारीयों द्वारा बैलेट पेपर पर ’02’ लिखने और क्षेत्र पंचायत कार्यालय कौंधियारा के बूथ संख्या 98 व 99 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा जा रहा है।
पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर
संज्ञान ले चुनाव आयोग, इन सभी शिकायतों की तत्काल जांच कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
@ECISVEEP
@ceoup
@DM_PRAYAGRAJ— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 23, 2026
सपा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि लखनऊ की बख्शी का तालाब विधानसभा के इटौंजा और कंचनपुर मटियारी स्थित बूथ संख्या 131 और 136 की मतदाता सूचियों में एक ही नाम से 5 अलग-अलग मतदाता प्रविष्टियां दर्ज हैं। इन डुप्लीकेट वोटों की जांच हो, फर्जी मतदान की आशंका। वहीं, सपा ने प्रयागराज में स्नातक निर्वाचन के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायत की है।
पढ़ें :- सपा पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को किया प्रभावित
जालौन की माधौगढ़ विधानसभा के माधौगढ़ ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 230 पर भाजपा प्रत्याशी की ओर से मतदाताओं को प्रत्याशी की फोटो, कमल के चुनाव चिह्न और अन्य विवरण वाली पर्चियां बांटे जाने की शिकायत।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
@ECISVEEP
@ceoup
@dmJalaun— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 23, 2026
सपा का दावा है कि मैनपुरी में बूथ संख्या 95, 98, 164, 165, 166, 167 सहित अन्य कई मतदान केंद्रों पर बिना पहचान पत्र की जांच किए फर्जी मतदान और वोट डंपिंग कराए जाने की शिकायत है। पर्चियों के आधार पर बिना आईडी प्रूफ के वोट डलवाए जा रहे हैं। मतदान कर्मियों के समक्ष विरोध दर्ज कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बीच, बुलंदशहर में MLC चुनाव के दौरान कई BJP नेताओं का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का मामला सामने आया। BJP के कई विधायक, सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान का वोट नहीं पड़ने की चर्चा है।