Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल में सियासी घमासान: कांग्रेस ने BJP नेता के ऊपर 200 करोड़ के बंगले का आरोप लगाया , उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

केरल में सियासी घमासान: कांग्रेस ने BJP नेता के ऊपर 200 करोड़ के बंगले का आरोप लगाया , उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

By Harsh 
Updated Date

केरल की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चुनाव आयोग से राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि राजीव चंद्रशेखर के पास बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में करीब 49,000 स्क्वॉयर फीट का एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पढ़ें :- मध्यप्रदेश आज BJP सरकार के लूट का केंद्र और भ्रष्टाचार का बन चुका है पर्याय: मल्लिकार्जुन खरगे

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने अपने चुनावी हलफनामे में इस संपत्ति का जिक्र नहीं किया। कांग्रेस का कहना है कि उनके एफिडेविट से यह प्रतीत होता है कि अरबपति बिजनेसमैन होने के बावजूद उन्होंने खुद को बिना किसी आवासीय संपत्ति और वाहन के रूप में दिखाया है, जो सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा है कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाए। पार्टी ने यह भी कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो जनता के बीच चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अब सभी की नजर चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी है।

Advertisement