नई दिल्ली। पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का वेटिकन सिटी (Vatican City) में निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार थे। निमोनिया की शिकायत पर फ्रांसिस पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के मौत की खबर वेटिकन सिटी (Vatican City) से दी गई है। फ्रांसिस 88 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD Vance) से मुलाकात की थी।
पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर
उनकी मौत की खबर के बाद पूरी दुनिया 1.4 अरब कैथोलिक शोक में डूब गए हैं। पोप फ्रांसिस (Pope Francis) पिछले एक हफ्ते से ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे और उन्हें शुक्रवार, 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई, क्योंकि डॉक्टरों को ‘जटिल नैदानिक स्थिति” के कारण पोप के श्वसन पथ के संक्रमण के इलाज में बदलाव करना पड़ा और फिर एक्स-रे कराने पर पुष्टि हुई कि वह डबल निमोनिया से पीड़ित थे।