Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा , रमेश पोवार की सिलेक्शन पैनल में एंट्री

टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा , रमेश पोवार की सिलेक्शन पैनल में एंट्री

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष चयन समिति में एक बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) टीम इंडिया (Team India) के नया चीफ सिलेक्टर बनाया है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC), जिसमें अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल हैं। बीसीसीआई (BCCI) मुख्यालय में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सर्वसम्मति से पूर्व स्पिनर रमेश पोवार (Former spinner Ramesh Powar) को चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त करने की सिफारिश की है।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

रमेश पोवार (Ramesh Powar) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। वह भारतीय महिला टीम के हेड कोच रहने के साथ-साथ मुंबई और गुजरात की टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं। इसके अलावा, वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI Centre of Excellence) में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। महिला टीम के कोच रहते हुए उन्होंने भारत को एशिया कप का खिताब जिताया था और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में सिल्वर मेडल भी दिलाया था।

Advertisement