Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर स्वीकार कर लिया है। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार ​दिया गया है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सरकार ने मानी सभी मांगे, सीजेपी ने आंदोलन लिया वापस

बता दें कि, प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। इनके पास पहले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों का मंत्रायल था। उधर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह समेत भाजपा और एनडीए के कई बड़े नेता और मंत्री उनके घर पहुंचे और उनसे बातचीत की।

बता दें कि, नीट पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर में छात्रों का कई दिनों से आंदोलन हो रहा था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया था। इसमें हजारों छात्र शामिल हो रहे थे। 20 जुलाई को इन छात्रों ने दिल्ली के अहम मार्गों पर मार्च करते हुए संसद की ओर चले थे, जिसमें से कुछ संसद परिसर के बेहद करीब तक पहुंच गए थे। सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। छात्रों की प्रमुख मांग प्रधान को उनके पद से हटाने की थी। शनिवार दोपहर अचानक उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

Advertisement