Hassan Seat Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की सभी 543 सीटों पर मतदान शनिवार (1 जून) को सम्पन्न हुए। जिसके बाद चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल (Exit Poll) में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसमें एनडीए के कर्नाटक में क्लीन स्वीप (Clean Sweep) करने की संभावना है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने रेप के आरोपी और जेडीएस के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) की हासन लोकसभा सीट को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।
पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी
दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में दूसरी बार हासन सीट से जेडीएस-भाजपा का संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। इस समय जेडीएस से निलंबित प्रज्वल अभी बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों में पुलिस की गिरफ्त में है। हासन में दूसरे चरण में वोट डाले गए थे और वोटिंग के दौरान ही प्रज्वल का कथित सेक्स स्कैंडल सामने आया था। एग्जिट पोल सर्वेक्षण के अनुसार, हासन के कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस पटेल को हरा सकते हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीएस के प्रज्वल रेवन्ना ने भाजपा की ए. मंजू हसन को 1.4 लाख वोटों के अंतर से हराया था। उस समय जेडीएस और भाजपा का गठबंधन नहीं था।