Prajwal Revanna’s Brother: कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) के छोटे भाई और जेडीएस के एमएलसी सूरज रेवन्ना (JD(S) MLC Sooraj Revanna) को गिरफ्तार किया है। सूरज रेवन्ना पर जेडीएस के एक कार्यकर्ता ने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sexual Relations) बनाने का आरोप लगाया है। इससे पहले कर्नाटक पुलिस यौन शोषण के मामले में प्रज्वल को गिरफ्तार कर चुकी है।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हासन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस थाने (Holenarasipura Police Station) में जेडीएस के एक कार्यकर्ता ने सूरज रेवन्ना (Sooraj Revanna) के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को पीड़ित को अपने फार्महाउस पर बुलाया था। इस दौरान सूरज ने जबरदस्ती उसे चूमा और उसके होंठ और गाल काटे। इसके बाद जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sexual Relations) बनाए। पीड़ित ने सूरज रेवन्ना पर डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद हसन पुलिस ने अप्राकृतिक यौन कृत्य से संबंधित भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जेडीएस नेता सूरज रेवन्ना (JDS leader Sooraj Revanna) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, सूरज रेवन्ना के दोस्त ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता ने 5 करोड़ रुपए न देने पर इस तरह से ब्लैकमेल कर रहा है।