Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतीक पंचतत्व में विलीन, चाचा शिवपाल ने दोनों बेटियों को संभाला, भावुक दिखे अखिलेश-धर्मेंद्र यादव

प्रतीक पंचतत्व में विलीन, चाचा शिवपाल ने दोनों बेटियों को संभाला, भावुक दिखे अखिलेश-धर्मेंद्र यादव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) के छोटे पुत्र प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट (Arvind Singh Bisht) ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व चाचा शिवपाल सिंह यादव (Uncle Shivpal Singh Yadav) मौजूद रहे। बैकुंठधाम में प्रतीक की दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।

पढ़ें :- पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का छलका दर्द, लिखा-'हमेशा जवान रहोगे...', प्रथमा का वीडियो देख लोग हुए भावुक

चाचा शिवपाल सिंह यादव (Uncle Shivpal Singh Yadav)  ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। भारी माहौल के बीच ससुर अरविंद ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले फूट-फूटकर रोईं अपर्णा यादव

पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल  नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

पढ़ें :- Video-प्रतीक यादव निधन के बाद भी बेटी पद्मजा के हाथों पर हो गए जिंदा, पिता की फोटो वाला बनवाया टैटू

हर चेहरा स्तब्ध, आंखें नम…, सांसद डिंपल यादव ने किए अंतिम दर्शन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर सुबह से ही संवेदना व्यक्त करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। दो सौ मीटर तक प्रतीक के चाहने वालों का तांता लगा रहा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और मुख्य द्वार से लेकर दो सौ मीटर तक पुलिस तैनात रही। सुबह आठ बजे से ही प्रतीक यादव के आवास पर रिश्तेदारों, करीबियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आवास के मुख्य द्वार से करीब सौ मीटर तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर चेहरा गमगीन था और हर आंख नम।

Advertisement