Delhi Elections 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा पर हमला बोलते हुए उन पर वोट खरीदने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- PCB ने घर लौटे पाकिस्तान प्लेयर्स को दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की बड़ी सजा!
दरअसल, दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पोस्ट के जरिये प्रवेश वर्मा पर लोगों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, “भाजपा आज वोट के लिए पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। प्रवेश वर्मा जी के सरकारी बंगले- 20 विंज़र प्लेस- पर स्थानीय महिलाओं को ₹1100 कैश में दिए जा रहे थे। इसके साथ मोदी जी, अमित शाह जी और कमल निशान का पर्चा भी था। हमारे पास यह सूचना है कि अभी भी घर के अंदर करोड़ों रुपए कैश पड़ा है। ED और CBI को तुरंत रेड कर के पैसे बरामद कर, प्रवेश वर्मा जी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।”
भाजपा आज वोट के लिए पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। प्रवेश वर्मा जी के सरकारी बंगले- 20 विंज़र प्लेस- पर स्थानीय महिलाओं को ₹1100 कैश में दिए जा रहे थे। इसके साथ मोदी जी, अमित शाह जी और कमल निशान का पर्चा भी था।
हमारे पास यह सूचना है कि अभी भी घर के अंदर करोड़ों रुपए कैश… pic.twitter.com/Ph3xMhKNI3
— Atishi (@AtishiAAP) December 25, 2024
पढ़ें :- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज की बस, तीन यात्रियों की मौत
अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पोस्ट में लिखा, “ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर।” उन्होंने आगे लिखा, “ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें।”
ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2024
पढ़ें :- सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के बारे में दिया बड़ा बयान, कहा- अभी टॉप फॉर्म में है
केजरीवाल ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक एक करतूत देश के सामने आएगी। पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे।” पूर्व सीएम ने लिखा, “मैं अभी अपनी नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र के कई इलाकों से आ रहा हूँ। हर जगह लोगों ने बताया कि ये लोग खुले आम वोट ख़रीद रहे हैं। एक वोट के 1100 दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि लोग इनसे पैसे ले लेंगे लेकिन इन्हें वोट नहीं देंगे।”
ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें। https://t.co/D3fQSVJqnR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2024
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने प्रवेश वर्मा को सीएम चेहरा बनाने का दावा भी किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना CM चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना CM बनाना चाहेगी?”
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना CM चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना CM बनाना चाहेगी?
पढ़ें :- देश भर में हो रही है बल्लेबाज संज सैमसन की तारिफ, फिल्म इंडस्ट्री भी मना जीत का जश्न
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2024