Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. प्रयागराज में रिश्तों का कत्ल: बेटे और मां के बीच अवैध संबंध के शक में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की हत्या की

प्रयागराज में रिश्तों का कत्ल: बेटे और मां के बीच अवैध संबंध के शक में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की हत्या की

By हर्ष गौतम 
Updated Date

प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। करेली थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय बेटे की जूसर के हैंडल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को कमरे में बंद किया, मकान में ताला लगाया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के साथ करेली इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी और तीन बेटे थे। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है, जबकि उसका सबसे बड़ा बेटा सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ गया।

पढ़ें :- पत्नी से गुजारा भत्ता मांगना वकील पति को पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया 15 लाख का जुर्माना

विवाद ज्यादा बढ़ने पर बेटे के कहने पर उसकी मां अतरसुइया स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद मामला शांत होता दिखा और तीनों बेटे खाना खाकर छत पर सोने चले गए। सुबह जब बेटे नीचे आए तो देखा कि पिता घर पर नहीं था। कमरे में ताला लगा था और घर का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद था। जब बेटों ने इसकी जानकारी मां को दी, तो वह तुरंत घर पहुंची। मुख्य दरवाजा खोलने के बाद जब कमरे का ताला खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। सबसे बड़ा बेटा कमरे के अंदर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही एसीपी निकिता श्रीवास्तव, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी और बेटे के बीच अवैध संबंध होने का शक था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाईं। मोबाइल लोकेशन और परिजनों की जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे शक था कि उसके बेटे के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं, इसलिए उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहती रही कि अगर वह घर से न जाती तो शायद उसका बेटा आज जिंदा होता। वहीं, मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले अपने छोटे भाई पर भी इसी तरह का शक करता था, जिसके कारण परिवार में कई बार विवाद हुआ था। बाद में उसका छोटा भाई अलग रहने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

पढ़ें :- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन: कानपुर में AI से नकल कराने की साजिश नाकाम, केमिस्ट्री लेक्चरर समेत 3 गिरफ्तार
Advertisement