प्रयागराज: संगम नगरी के सबसे व्यस्त इलाके साउथ मलाका (सब्जी मंडी चौराहा) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही घर के भीतर कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को जब मकान से तेज बदबू आने लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई कांप उठा।
पढ़ें :- Video-खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, इस बड़े कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में
रजाई में छिपाई लाशें, खून साफ करने के लिए फर्श पर डाला तेल
जांच में सामने आया है कि कातिलों ने इस सामूहिक हत्याकांड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में वारदात रविवार को हुई है एसी आशंका जताई जा रही है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की।
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड
शवों को छुपाया: चारों लाशों को रजाई और कंबलों से ढक दिया गया ताकि बदबू बाहर न आए।
पढ़ें :- करोड़ों का 'सीएम ग्रिड' प्रोजेक्ट पहली ही बारिश में बहा: धंसी सड़कें, दलदल में पलटीं 12 गाड़ियां; जनता बेहाल!
फर्श को धोया: कमरों में फैले खून को वाशिंग पाउडर से साफ किया गया और निशानों को मिटाने के लिए फर्श पर तेल डाल दिया गया।
बाहर से लगाया ताला: जाते-जाते कातिल घर के बाहर ताला लगा गए, ताकि पड़ोसियों को लगे कि परिवार कहीं बाहर गया है। इसी वजह से दो दिन तक किसी को भनक नहीं लगी।
करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवाद या कुछ और?
जिस मकान पर परिवार रहता था, यहां 14 दुकाने किराये पर थी
मारे गए लोगों की पहचान कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45) और बेटे अभिषेक (40) के रूप में हुई है। तीनों के शव ऊपर के कमरों में मिले, जबकि बेटे अभिषेक की लाश नीचे दुकान से बरामद हुई।
पढ़ें :- RAW अफसर बनकर रचाई शादी, राज खुलने पर जान से मारने की दी धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई गुहार
शुरुआती जांच में पुलिस को करोड़ों की इस संपत्ति के पीछे अपनों का ही हाथ होने का शक है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार ने करीब 15 साल पहले अपने छोटे बेटे अश्विनी को जायदाद से बेदखल कर दिया था। इस 200 वर्ग गज के मकान में 14 दुकानें हैं, जिससे हर महीने मोटो किराया आता था।
पुलिस महकमे में हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस का मानना है कि हत्यारे परिवार और घर की स्थिति से बहुत अच्छे से वाकिफ थे। फिलहाल पुलिस संपत्ति विवाद समेत कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।