लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुणयतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्म अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर बापू को याद किया।
पढ़ें :- 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अचानक 60 रुपये का इजाफा, मोदी सरकार ने आज आम जनता को दिया महंगाई का जोरदार झटका
#UPCM @myogiadityanath ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जीपीओ पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/9Z0Rdf0E9n
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 30, 2024
उन्होंने एक्स पर लिखा कि, मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! पूज्य बापू के विचार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी शिक्षाओं में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंतदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पढ़ें :- जेडीयू की महिला कार्यकर्ता बोली- ये हैं पार्टी के जयचंद, इन्हीं के इशारे पर भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ किया यह खेल
मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
पूज्य बापू के विचार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उनकी शिक्षाओं में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित… pic.twitter.com/OyWVNaaiwY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2024
पढ़ें :- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ