Eid-e-Milad-un-Nabi : आज ईद ए मिलाद उन नबी (बारावफात या ईद मिलाद) का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। मिलाद-उन-नबी का मुबारक दिन मुस्लिम समाज के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद की पैदाइश की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं हैं।
पढ़ें :- बेंगलुरु में CJP यानी Citizens for Justice and Peace ने किया ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ का ऐलान, प्रकाश राज भी होंगे शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व पैगम्बर मुहम्मद(स.) के उपदेशों को स्मरण करने का अवसर है। उनकी शिक्षाएं हमें सदाचार और कर्त्तव्य की भावना को अपनाने की प्रेरणा देती हैं। आइए, हम पैगम्बर मुहम्मद(स.) के जीवन के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लें तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।’
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व पैगम्बर मुहम्मद(स.) के उपदेशों को स्मरण करने का अवसर है। उनकी शिक्षाएं हमें सदाचार और कर्त्तव्य की भावना को अपनाने की प्रेरणा…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 26, 2026
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह मौका हमारे आस-पास एकता और खुशियाँ बढ़ाएगा। दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।’ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक। सभी के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
Eid Mubarak!
Greetings on Milad-un-Nabi. I hope this occasion furthers togetherness and joy all around us. May the spirit of kindness and giving back to society always guide us.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026